Friday, January 13, 2017

आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना। 
इस साल 14 जनवरी 2017 को शनिवार का दिन पड़ रहा है। इस दिन मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 38 मिनट से शुरू है।
मकर संक्रांति यह सूर्य देवता का त्योहार है। इसी दिन से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसके बाद से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति के बाद शादी, पूजा आदि के मुहूर्त निकलते हैं।  इसी संक्रांति (उत्तरायण) को  सूर्य का इंतजार करते हुए भीष्म पितामह ने अपनी देह को त्याग दिया था। वहीं भगवान्  श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए भगवान सूर्य का महत्व बताते हैं। इसी वजह से मकर संक्रांति के मौके पर कई जगह भागवत पाठ का आयोजन किया जाता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में अगर कोई शख्स दान करता है तो उसे अपने दान का सौ गुना फल मिलता है।
पुराणों में लिखा है कि मकर संक्रांति के दिन तीर्थ स्थल पर नहाना जरूर चाहिए। स्थल पर जाकर जो देवताओं और अपने पितृ के नाम पर दान करते हैं उन्हें वो खुशी के साथ स्वीकार करते हैं।
देवीपुराण के अनुसार अकाल मौत से बचने के लिए इस दिन घर में का पाठ करवाना चाहिए। इस साल 14 जनवरी 2017 को शनिवार का दिन पड़ रहा है। इस दिन मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 38 मिनट से शुरू है।ज्योतिषाचार्य कृष्णा शर्मा  जय महादेव।

No comments:

Post a Comment